~~~राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की ओर आपका एक कदम~~~
~~~आपकी और आने वाली पीढ़ियों के विकास, न्याय, गरिमा और समानता की नींव है ~~~
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी हम सबकी अपनी पार्टी है, जो हिमाचल की असली समस्याओं और आम हिमाचली के सपनों की सच्ची आवाज़ है—आज प्रदेश नशे की बढ़ती समस्या, बेरोज़गारी, युवाओं का पलायन, पारदर्शी शासन की कमी, बढ़ता हुआ भारी कर्ज़, आपदाओं के बाद कमजोर प्रबंधन, कृषि और बागवानी का लगातार गिरता भविष्य, महंगाई, शिक्षा व स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति, पर्यावरण पर बढ़ता दबाव और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है।
दशकों से सत्ता में रही पुरानी पार्टियों ने मौके मिलने के बावजूद भ्रष्टाचार किया, संसाधनों को लूटा और हिमाचल को कर्ज़ व अव्यवस्था में डुबोकर आम हिमाचली के सपनों को कुचल दिया है, इसलिए अब प्रदेश को एक ईमानदार और निर्णायक राजनीतिक बदलाव की सख़्त ज़रूरत है।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी हिमाचल के लोगों द्वारा, हिमाचल के लोगों के लिए बनी एक मज़बूत वैकल्पिक शक्ति है, जो जनता के साथ खड़े होकर जवाबदेह शासन और हिमाचल के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष कर रही है।